लाइव न्यूज़ :

US Election Results: डोनाल्ड ट्रंप को मात देकर जो बाइडेन का 46वां राष्ट्रपति बनना तय, यहां जानें US के प्रेसिडेंट के बारे में सबकुछ

By स्वाति सिंह | Updated: November 7, 2020 22:53 IST

जो बाइडेन 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि ट्रंप को 213 ही इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। ट्रंप एरिजोना में बाइडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडेन ऐतिहासिक जीत हासिल कर लिया है। यूएस चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में जीत बाइडेन के पक्ष में बताया।

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ऐतिहासिक जीत हासिल कर लिया है। एक टीवी नेटवर्क ने अनुमान लगाया है कि डेमोक्रेट के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने डोनाल्ड ट्रम्प को शिकस्त देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए जीत दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि यूएस चुनाव में राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में जीत बाइडेन के पक्ष में बताया। यह जीत निर्णायक राज्य पेनसिल्वेनिया में बाइडेन के जीत के बाद प्रोजेक्ट किया गया।

अनुमान के मुताबिक, बाइडेन 264 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि ट्रंप को 213 ही इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं। ट्रंप एरिजोना में बाइडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह ट्रंप जॉर्जिया में 4,224, नेवाडा में 22,657 और पेनसिल्वेनिया में 19,500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, लेकिन वह नॉर्थ कैरोलाइना में 76,587 मतों से आगे हैं।

जानें कौन हैं जो बाइडेन?

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन शपथ लेते वक्त 78 साल की उम्र में अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे।जो बाइडेन यानी जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर का जन्म साल 1942 में पेन्सिलवेनिया राज्य के स्क्रैंटन में हुआ था। वह अपने बचपन में ही डेलवेयर चले गए थे। 1972 में बाइडेन सीनेट के लिए चुने गए सबसे कम उम्र के लोगों में से एक बने। कुछ ही हफ्तों बाद, बाइडेन के परिवार में एक त्रासदी हुई, जब एक कार एक्सीडेंट में उनकी पत्नी नीलिया और बेटी नाओमी की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे हंटर और ब्यू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

साल 2015 में 46 साल की उम्र में बाइडेन के बड़े बेटे ब्यू की ब्रेन कैंसर से मौत हो गई थी। बाइडेन के छोटे बेटे हंटर की बात करें तो एक वकील और लॉबिस्ट के रूप में उनका करियर भ्रष्टाचार के आरोपों का निशाना रहा है। नीलिया की मौत के 5 साल बाद बाइडेन ने जिल से शादी की थी। उनकी एश्ली नाम की एक बेटी है, जिसका जन्म 1981 में हुआ था।

डेलवेयर से 6 बार सीनेटर रह चुके बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव की रेस में तीसरी बार उतरे थे। उनकी पहली कोशिश 1988 के चुनाव के लिए थी, हालांकि तब उन्हें साहित्यिक चोरी के आरोप में पीछे हटना पड़ा था। उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश 2008 के चुनाव के लिए की थी।

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल