लाइव न्यूज़ :

US Election: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकले बाइडन, पेंसिल्वेनिया-जॉर्जिया में बढ़त, विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीते, बस कुछ कदम दूर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2020 21:36 IST

जो बाइडन ने गिने गए मतों में ट्रंप पर बढ़त बना ली। ट्रंप के लिए जॉर्जिया प्रांत में जीतना जरूरी है। यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। बाइडन को अब 917 वोट की बढ़त है। इस मुकाबले में जीत किसकी होगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि हजारों वोटों की गिनती अभी बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं से आगे हो गए हैं।बाइडन 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के लिए जरूरी है।विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीत हासिल कर ली है। अमेरिका के जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर हो गया है।

वाशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन आगे निकल गए हैं। पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में बढ़त बना ली है। जॉर्जिया प्रांत में मतगणना में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं से आगे हो गए हैं।

बाइडन ने गिने गए मतों में ट्रंप पर बढ़त बना ली। ट्रंप के लिए जॉर्जिया प्रांत में जीतना जरूरी है। यह लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है। बाइडन को अब 917 वोट की बढ़त है। इस मुकाबले में जीत किसकी होगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि हजारों वोटों की गिनती अभी बाकी है।

बाइडन 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित होने के लिए जरूरी है। उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशीगन में जीत हासिल कर ली है। अमेरिका के जॉर्जिया में बड़ा उलटफेर हो गया है। अभी तक यहां डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे थे, लेकिन अब जो बाइडन ने बढ़त बना ली है, जो बाइडेन करीब 1 हजार वोटों से आगे हैं और यहां पर 99 फीसदी वोट गिने जा चुके हैं, अगर जो बाइडेन यहां जीतते हैं तो उन्हें 16 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे।

यूएस न्यूज नेटवर्क के मुताबिक, जो बाइडन पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया में आगे चल रहे हैं, वो अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के करीब पहुंच गए हैं।

जो बाइडन 2,449,371    49.39%

डोनाल्ड ट्रंप 2,448,454    49.37%

अमेरिकी चुनाव में जीत के बेहद करीब पहुंचे बाइडन

अमेरिका में कुछ राज्यों में मतगणना शुरू होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के पुन: निर्वाचित होने की संभावनाएं कम दिखाई दे रही हैं। बाइडन बृहस्पतिवार रात तक 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ हासिल कर चुके थे, वहीं ट्रंप को 213 वोट मिले थे।

व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है। बाइडन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह की चीजें हैं, उनसे हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) और मैं जीत हासिल करेंगे। ’’ कमला हैरिस भी इस दौरान बाइडेन के साथ मौजूद थीं। पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लोगों से धैर्य रखने की अपील करता हूं। प्रक्रिया चल रही है। मतगणना पूरी की जा रही है।’’ वहीं ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे। ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नवादा में मुकदमे दर्ज करा चुका है।

उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है। ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन के बाद बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘ डोनाल्ड ट्रंप वोटों की गिनती रोकने के लिए अदालत जा रहे हैं। हमने चुनाव को बचाने और लड़ने का अब तक का सबसे बड़ा प्रयास किया है और इसमें हम आपकी मदद चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनवाशिंगटनकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल