लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने विमानों में मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि दोगुनी की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि विमानों, ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों में मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करने के लिए लोगों पर लगायी जाने वाली जुर्माना राशि दोगुनी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उल्लंघनकर्ता ‘‘जुर्माना भरने के लिए तैयार’’ रहें।

परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर संभावित रूप से 500 से 1,000 डॉलर और दूसरी बार के उल्लंघनकर्ताओं पर 1,000 से 3,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। ये नियम शुक्रवार से प्रभावी होंगे।

अभी पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 250 डॉलर और दोबारा उल्लंघन करने वालों पर 1,500 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

बाइडन ने कहा, ‘‘अगर आप नियम तोड़ते हैं तो भरपाई के लिए तैयार रहे।’’ उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की जो मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर अपना गुस्सा विमान के चालक दल के सदस्यों पर निकालते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘थोड़ा सम्मान दिखाइए। विमान के कर्मियों और अन्य पर टेलीविजन पर आपने जो गुस्सा देखा, वह गलत है। वे अपना काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा