लाइव न्यूज़ :

माइक्रोवेव ऊर्जा से बीमार हुए होंगे अमेरिकी राजनयिक : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह दिसंबर (एपी) राष्ट्रीय विज्ञान समिति अकादमी की एक नयी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन और क्यूबा में अमेरिकी राजनयिक ‘‘निर्दिष्ट’’ माइक्रोवेव विकिरण के कारण बीमार हुए होंगे।

विदेश विभाग ने यह अध्ययन किया और शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट वर्ष 2016 में हवाना में अमेरिकी राजनयिकों के अचानक किसी रहस्मयी बीमारी की चपेट में आने के मामले का पता लगाने की कड़ी में नया प्रयास है।

अध्ययन में यह पाया गया कि ‘‘सिर में भारी दबाव महसूस करना, चक्कर आना और अन्य दिक्कतें निर्दिष्ट, पल्स रेडियो फ्रीक्वेंसी ऊर्जा के कारण हुई हो सकती हैं।’’

अध्ययन में हालांकि ऊर्जा के स्रोत के बारे में नहीं बताया गया और यह भी नहीं कहा गया कि यह किसी हमले के बाद पैदा हुई थी, लेकिन यह जरूर कहा गया कि इस प्रकार की बीमारी पर पूर्व में सोवियत संघ में शोध हुए थे।

इस रिपोर्ट में 19 सदस्यीय समिति ने कहा कि इस चिकित्सा रहस्य की तह तक जाने में उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

इनमें से सभी में लक्षण समान नहीं थे और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज रिसर्च बीमारी पर अतीत में हुए सभी अध्ययनों के नतीजे हासिल नहीं कर सकी जिनमें से कुछ गोपनीय थे।

समिति के अध्यक्ष डेविड रिलमैन ने कहा, ‘‘समिति ने पाया कि ये मामले काफी चिंताजनक हैं, न सिर्फ निर्दिष्ट, पल्स रेडियो फ्रीक्वेंसी ऊर्जा को एक तंत्र के रूप में इस्तेमाल करने की भूमिका के संदर्भ में, बल्कि उन अहम दिक्कतों के कारण भी जो उनमें से कुछ लोगों में पैदा हुई हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें एक राष्ट्र के रूप में इन विशिष्ट मामलों और भविष्य में सामने आ सकने वाले मामलों से एक ठोस, समन्वित और व्यापक दृष्टिकोण के साथ निपटने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल