लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों से रूस के साथ वार्ता के अवसर मिल सकते हैं: यूक्रेन के राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: December 11, 2021 08:35 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), 11 दिसंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों से रूस के साथ वार्ता के और अवसर मिलने की उम्मीद है, जिससे देश की सीमा के निकट रूसी बलों की बढ़ी मौजूदगी के कारण पैदा हुआ तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।

रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीति में अमेरिका के अधिक प्रत्यक्ष भूमिका निभाने के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस सप्ताह वार्ता की थी। बाइडन ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष से निपटने में मदद के लिए वार्ता में न केवल यूरोपीय देशों के शामिल होने का प्रस्ताव रखा है, बल्कि उन्होंने नाटो में यूक्रेन को शामिल करने को लेकर रूस की रणनीतिक आपत्तियों को भी दूर करने का प्रयास करने का इरादा व्यक्त किया है।

जेलेंस्की ने यूक्रेन के टीवी चैनल ‘1 प्लस 1’ को शुक्रवार को दिए साक्षात्कार में कहा कि फ्रांस और जर्मनी की संलिप्तता वाले तथाकथित नॉरमैंडी प्रारूप के अलावा ‘‘अमेरिका के प्रयासों से’’ रूस के साथ वार्ता का एक और मंच मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों की मदद से वह उनके और पुतिन के बीच प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना से इनकार नहीं करते हैं। जेलेंस्की ने पुतिन के समक्ष दोनों देशों के बीच कई बार सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘मुझे यूरोपीय सहयोगियों और अमेरिका से इस मार्ग के लिए सहयोग मिलता दिख रहा है।’’

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को बाइडन से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि ‘‘रूस ने अमेरिका और पूरी दुनिया को भरोसा दिलाया है कि वह हमारे स्वतंत्र देश के क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का इरादा नहीं रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला