लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ड्रोन हमले में मिलिशिया के ट्रक को नष्ट किया : मिलिशिया अधिकारी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:29 IST

Open in App

बगदाद, 18 जुलाई (एपी) अमेरिका ने ड्रोन के जरिये पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया के ट्रक को रविवार को निशाना बनाया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। यह जानकारी इराकी मिलिशिया के दो अधिकारियों ने दी।

यह हमला हाल के हफ्तों में अमेरिकी सेना और ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया के बीच क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के बीच हुआ है। अमेरिका उन चरमपंथियों को निशाना बना रहा है जो ड्रोन और रॉकेट से अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी वाले सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हैं।

हालांकि, इराकी मिलिशिया के अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि निशाना बनाए गए ट्रक में क्या ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी ड्रोन ने पहले चेतावनी हमला किया जिसके बाद ट्रक का चालक बाहर कूद गया और इसके बाद मिसाइल ने ट्रक को नष्ट कर दिया।

उन्होंने बताया कि ट्रक कातिब सैय्यद अल शुहादा का है जो सीरिया-इराक सीमा पर सक्रिय है। अधिकारियों ने यह जानकारी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर मीडिया को दी।

अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सीरिया के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक ट्रक में खाद्य सामग्री लदी थी जबकि विपक्षी युद्ध निगरानीकर्ता व ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक ट्रक में इराकी मिलिशिया के लिए हथियार और गोला बारूद ले जाया जा रहा था और इराक से सीमा पार करते ही उसे निशाना बनाया गया जिसमें ट्रक चालक मारा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल