लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का दावा-अमेरिका ने ईरानी ड्रोन को मार गिराया

By भाषा | Updated: July 19, 2019 10:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के इस कदम से दोनों देश के बीच पहले से ही चल रहे तनाव के और बढ़ जाने की आशंका है। प ने कहा कि युद्धपोत बॉक्सर को ईरानी ड्रोन पर यह रक्षात्मक कार्रवाई इसलिए करनी पड़ी क्योंकि वह “बहुत नजदीक आ गया था”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसैना के एक पोत ने होरुम्ज जलडमरूमध्य में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया है जो उसकी सीमा के काफी करीब आ गया था। अमेरिका के इस कदम से दोनों देश के बीच पहले से ही चल रहे तनाव के और बढ़ जाने की आशंका है।

पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जोनाथन होफ्फमेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे हुई जब अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जलडमरूमध्य से गुजर रहा था। ट्रंप ने कहा कि युद्धपोत बॉक्सर को ईरानी ड्रोन पर यह रक्षात्मक कार्रवाई इसलिए करनी पड़ी क्योंकि वह “बहुत नजदीक आ गया था” तकरीबन 1000 यार्ड की दूरी पर।

उन्होंने कहा कि इस ड्रोन से कई बार वापस जाने को कहा गया लेकिन वह इसे नजरअंदाज करता रहा तथा पोत एवं चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा था। राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “ड्रोन को तत्काल मार गिराया गया। अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में पोतों के संचालन के खिलाफ यह ईरान के उकसावे एवं शत्रुतापूर्ण हरकतों में से सबसे नयी घटना है।”

होफ्फमेन ने कहा कि इस मानव रहित विमान (ड्रोन) को पोत एवं उसके चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कारण मार गिराया गया क्योंकि यह बहुत करीब आ गया था। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका अपने कर्मियों, संस्थाओं एवं हितों की रक्षा का अधिकार रखता है। साथ ही उन्होंने सभी देशों से ईरान की इस हरकत की निंदा करने की भी अपील की जिसके बारे में उनका कहना है कि यह नौवहन एवं वैश्विक वाणिज्य की स्वतंत्रता को बाधित करने का ईरान का प्रयास है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट