लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन सप्ताहांत में चीन का दौरा करेंगी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 जुलाई (एपी) अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन इस सप्ताहांत में तियानजीन का दौरा करेंगी। विदेश विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शेरमन, एशिया की अपनी मौजूद यात्रा के तहत चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अन्य से उत्तर पूर्व शहर में मुलाकात करेंगी। वह जापान, दक्षिण कोरिया और मंगोलिया का भी दौरा करेंगी। बाद में वह ओमान जाएंगी।

जो बाइडेन के अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से शेरमन पहली सर्वाधिक उच्च पदस्थ मंत्री हैं जो चीन का दौरा करेंगी।

हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने वांग और चीनी राजनयिक यांग जियेची से अलास्का के एंकोरेज में मार्च में मुलाकात की थी।

बाइडन प्रशासन के विशेष जलवायु दूत ने अप्रैल में अपने चीनी समकक्ष के साथ बैठक के लिए शंघाई का दौरा किया था, लेकिन शेरमन अब यात्रा करने वाली उनसे उच्च पदस्थ अधिकारी हो जाएंगी।

अमेरिका-चीन के तनावपूर्ण संबंधों के पिछले दो हफ्तों में और खराब होने के बाद शेरमन चीन का दौरा करने वाली हैं। हालांकि, ये सवाल भी उठ रहे हैं कि उनके इस दौरे की घोषणा उस वक्त क्यों नहीं की गई जब क्षेत्र के शेष देशों की यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी।

उनके दौरे की औपचारिक घोषणा बुधवार को की गई।

विदेश विभाग ने कहा कि बाइडन प्रशासन चीनी अधिकारियों के साथ वरिष्ठ स्तर पर आमने सामने की बैठक करने के अवसर तलाश रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि शेरमन के दौरे का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा करना है जिसमें उत्तर कोरिया को परमाणु वार्ता के लिए बातचीत की मेज पर वापस लाना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना