लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने टीका पासपोर्ट पर मंत्री के बयान के बाद जारी किया स्पष्टीकरण

By भाषा | Updated: May 29, 2021 01:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 मई (एपी) अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने कहा है कि टीकाकरण के लिए संघीय स्तर पर कोई डाटाबेस नहीं बनेगा ना ही इसके लिए अमेरिकी पासपोर्ट जैसी कोई योजना है।

इससे पहले, गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मेयरकस ने कहा था कि सरकार अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट की संभावना पर बहुत करीब से नजर रख रही है।

गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि विदेश जाने वाले अमेरिकी लोगों की आवाजाही सुगम हो।

मेयरकस से एबीसी चैनल पर पूछा गया था कि अमेरिका आने-जाने वालों के लिए क्या टीका पासपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं।’

साथ ही, मेयरकस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनके सिद्धांतों में विविधता, समानता और समावेश के मूल्यों को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि टीकाकरण के लिए जो भी पासपोर्ट हमें मुहैया कराया जाता है उस तक सबकी पहुंच हो और कोई भी उससे बेदखल नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा