लाइव न्यूज़ :

तुर्की में गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के अमेरिकी राजनयिक होने से अमेरिका ने इनकार किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:33 IST

Open in App

अंकारा, 23 दिसंबर (एपी) तुर्की में कथित तौर पर एक सीरियाई व्यक्ति को फर्जी पासपोर्ट उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किये गए एक अमेरिकी नागरिक के बारे में बृहस्पतिवार को अमेरिकी अधिकारियों ने उसके अमेरिकी राजनयिक होने से इनकार किया।

तुर्की के अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने इस्तांबुल हवाई अड्डे पर 11 नवंबर को एक अमेरिकी राजनयिक को हिरासत में लिया था।

अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर आरोपी की पहचान ‘डी.जी.के.’ के रूप में की है और कहा कि वह लेबनान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में काम करता था। बाद में उसे 10 हजार डॉलर में फर्जी पासपोर्ट बेचने के आरोप में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

तुर्की की पुलिस के बयान के अनुसार, सीरियाई व्यक्ति ने ‘डी.जी.के.’ के नाम वाले फर्जी पासपोर्ट पर जर्मनी की यात्रा करने का प्रयास किया था जिसके बस उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे इसकी जानकारी है कि तुर्की में एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। लेकिन मंत्रालय ने इससे इनकार किया कि आरोपी अमेरिकी सरकार का राजनयिक है। उसने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को ‘‘उचित राजनयिक सेवा’’ प्रदान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?