लाइव न्यूज़ :

ईरान समर्थक काफिले पर एयर स्ट्राइक से अमेरिका का इनकार, कहा- हमने नहीं दिया इस हमले को अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 12:29 IST

सुलेमानी के अंतिम संस्कार से पहले इराक में ईरान समर्थक काफिले पर हवाई हमला किया गया था। ईराक में अमेरिकी सेना ने कहा कि उन्होंने शनिवार को बगदाद में किसी एयर स्ट्राइक को अंजाम नहीं दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इराकी सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि यह हमला अमेरिका ने किया था। जनरल सुलेमानी (62) को अयातुल्ला खामेनी के बाद ईरान में सबसे ताकतवर माना जाता था।

शनिवार को बगदाद के ताज स्टेडियम के निकट ईरान समर्थक काफिले पर हवाई हमला किया गया था। इसके हमले के पीछे अमेरिका के होने की बात सामने आ रही थी लेकिन अमेरिकी सेना ने इससे इनकार किया है। रायटर्स के मुताबिक एक प्रवक्ता ने कहा कि ईराक में अमेरिका नेतृत्व वाली सेना ने पूर्वी बगदाद में फिलहाल किसी हवाई हमले को अंजाम नहीं दिया है।  

आपको बता दें कि अमेरिका ने ईरान की कुद्स सेना के जनरल कासिम सुलेमानी को निशाना बनाकर शुक्रवार को ड्रोन हमला किया था। इसमें सुलेमानी समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

 ड्रोन हमले के करीब 24 घंटे बाद एक और हमले में इराकी अर्द्धसैन्य नेटवर्क हशद अल शाबी के काफिले को निशाना बनाया गया। इस नेटवर्क के शिया बहुल धड़ों के ईरान से निकट संबंध हैं। समूह ने अपने बयान में हमले की जानकारी दी लेकिन यह नहीं बताया कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। हालांकि इराकी सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि यह हमला अमेरिका ने किया था। 

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बमबारी में हशद के काफिले को निशाना बनाया गया और जिसमें कई लोग ‘‘हताहत’’ हुए। उन्होंने मरने वालों की सटीक संख्या नहीं बताई। इस संबंध में अमेरिका ने कोई तत्काल टिप्पणी नहीं की है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की शुक्रवार को मौत हो गई थी।

जनरल सुलेमानी (62) को अयातुल्ला खामेनी के बाद ईरान में सबसे ताकतवर माना जाता था। उनका कुद्स फोर्स ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक इकाई था जो सीधे-सीधे अयातुल्ला को रिपोर्ट करता है। इस हमले में रेवोल्यूशनरी गार्ड्स और हशद के पांच-पांच सदस्य मारे गए थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अमेरिकाईरानइराक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल