लाइव न्यूज़ :

चीन की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका के रक्षा मंत्री ने दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: June 9, 2021 23:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जून अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने चीन से उत्पन्न सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए बुधवार को रक्षा मंत्रालय को दिशा-निर्देश जारी किए।

ये दिशा-निर्देश रक्षा मंत्रालय के अधीन चाइना टास्क फोर्स की अंतिम सिफारिशों पर आधारित हैं। इनमें से कुछ कदमों को गोपनीय श्रेणी में रखा जाएगा।

पेंटागन ने कहा कि दिशा-निर्देशों में अमेरिका के सहयोगियों और साझेदारों के बीच, खासकर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

ऑस्टिन ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा, ‘‘जो पहल आज मैं पेश कर रहा हूं, वे चीन के प्रति अमेरिका सरकार के व्यापक रुख में निहित हैं और ये हमारे द्वारा राष्ट्रीय रक्षा रणनीति पर किए जा रहे कार्य में मदद करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह समय अब आगे बढ़ने का है।’’

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘जिन कदमों का निर्देश आज मैं दे रहा हूं, उनसे सहयोगियों और साझेदारों के नेटवर्क को चुस्त-दुरुस्त बनाने की विभाग की क्षमता में सुधार होगा।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने गत फरवरी में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चाइना टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की थी।

टास्क फोर्स में सेना के तीनों अंगों, विभिन्न लड़ाकू कमानों, रक्षा मंत्री के कार्यालय और खुफिया समुदाय से कर्मियों को शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?