लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की

By भाषा | Updated: August 10, 2021 12:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 अगस्त अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ सोमवार को अफगानिस्तान के हालात, क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने यह जानकारी दी।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत का ब्योरा देते हुए बताया, ‘‘रक्षा मंत्री ऑस्टिन और जनरल बाजवा ने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता तथा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर व्यापक रूप से चर्चा की।’’

उन्होंने बताया कि ऑस्टिन ने बाजवा के साथ क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के परस्पर लक्ष्यों पर भी चर्चा की। किर्बी के मुताबिक, ‘‘बातचीत के दौरान ऑस्टिन ने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों में सुधार जारी रखने की बात कही।’’

अमेरिका और नाटो के सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से अफगानिस्तान में तालिबान का हमला बढ़ गया है और उसने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। तालिबान के हमलों के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने अमेरिका के साथ मिलकर हवाई हमले की कार्रवाई भी की है।

अफगानिस्तान और अमेरिका ने तालिबान लड़ाकों को पनाह देने और अन्य सहायता मुहैया कराने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की थी। अफगानिस्तान में दशकों से चल रहे गृह युद्ध के कारण करीब 20 लाख अफगान शरणार्थी पाकिस्तान में रह रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि अमेरिका और अफगान सरकार के साथ राजनीतिक समाधान तलाशने के लिए वार्ता को लेकर उसने तालिबान पर दबाव बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना