लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने वियतनाम के साथ सहयोग बढाने पर की चर्चा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 14:58 IST

Open in App

हनोई, 29 जुलाई (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सुरक्षा और महामारी से उबरने में सहयोग बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को वियतनाम के अपने समकक्ष से मुलाकात की।

यह मुलाकात तब हुई है जब अमेरिका ने चीन से क्षेत्रीय विवाद में उलझे दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों को सहयोग देने का संकल्प जताया है। दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवादों में वियतनाम और फिलीपीन चीन के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं।

वियतनाम के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हनोई में ऑस्टिन और वियतनाम के रक्षा मंत्री फान वान गियांग ने 1975 में खत्म हुए युद्ध के, अब तक चले आ रहे मुद्दों को सुलझाने में सहयोग पर चर्चा की, जिसमें अमेरिकी सैन्य कर्मियों की तलाश जारी रखना, बारुदी सुरंगों को हटाना और वियतनाम युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए डाइऑक्सिन एजेंट ऑरेंज के छिड़काव से मुक्त करना शामिल हैं।

उन्होंने प्राकृतिक आपदा राहत और कोविड-19 सहायता में गैर-पारंपरिक सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की। ऑस्टिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब वियतनाम में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। हनोई और आधे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऑस्टिन सिंगापुर से यहां पहुंचे और इसके बाद वह फिलीपीन जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला