लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अफगानिस्तान में सहयोग के लिए भारत को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 00:41 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 सितंबर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत कर, हाल में अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त देश के हालात पर निगरानी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पेंटागन की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। ऑस्टिन और सिंह के बीच बातचीत, इस सप्ताह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से पहले हुई है। मोदी अपनी यात्रा के दौरान वाशिंगटन में ‘क्वाड’ नेताओं से मुलाकात करेंगे और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

पेंटागन प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया, “रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान में भारत के सहयोग के लिए उसे धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हालात पर निगरानी जारी रखने और जोखिम उठा रहे समूहों की मदद करने की प्रतिबद्धता जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब