लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आएंगे

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 मार्च अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अगले सप्ताह जापान और दक्षिण कोरिया के साथ भारत की यात्रा पर आएंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बुधवार को यह घोषणा की।

बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी।

यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी रक्षा मंत्री की प्रथम विदेश यात्रा में भारत को शामिल किया गया है।

पेंटागन ने कहा, ‘‘ऑस्टिन अंतरराष्ट्रीय रक्षा संबंध के महत्व पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष मंत्री (राजनाथ सिंह) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता भी दोहराएंगे।’’

पेटागन ने कहा कि ऑस्टिन 13 मार्च को अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरूआत करेंगे। वह हवाई में यूएस हिंद-प्रशांत कमान मुख्यालय का दौरा करेंगे। वह जापान में अमेरिकी सैनिकों और सरकार के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे तथा कोरिया और भारत में सरकार के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

ऑस्टिन की भारत यात्रा की तारीख की घोषणा नहीं गई है। हालांकि, उनकी प्रथम विदेश यात्रा के अंतिम चरण का यह पड़ाव स्थल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक