लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने राजनाथ से बात की, जनरल रावत के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 10:06 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 दिसंबर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहरायी।

उन्होंने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मौत पर भी शोक जताया।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्री ऑस्टिन ने अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने और हमारी रक्षा भागीदारी को सुदृढ़ बनाने की अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री ने आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य सभी भारतीय सेना के सदस्यों की मौत पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।’’

सिंह ने ट्वीट कर अपने अमेरिकी समकक्ष द्वारा फोन करने की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन द्वारा टेलीफोन करने की बेहद सराहना करता हूं, जिन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त की। ऑस्टिन ने जनरल रावत की हाल की अमेरिकी यात्रा के दौरान उनसे हुई मुलाकात को याद किया।’’

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि जनरल रावत ‘‘भारत के लिए मजबूत नेता और पैरोकार थे और उनका निधन दोनों देशों के लिए बड़ी क्षति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल