लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अफगानिस्तान यात्रा पर काबुल पहुंचे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:32 IST

Open in App

काबुल, 21 मार्च (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पेंटागन प्रमुख के तौर अपनी पहली अफगानिस्तान यात्रा पर रविवार को काबुल पहुंचे। उनकी यह यात्रा इन सवालों के बीच हो रही है कि अमेरिकी सैनिक कब तक अफगानिस्तान में बने रहेंगे।

सरकारी ‘रेडियो एंड टेलीविजन अफगानिस्तान’ एवं लोकप्रिय ‘टोलो टेलीविजन’ ने ऑस्टिन के भारत से काबुल पहुंचने की खबर दी। उन्होंने राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत वरिष्ठ अफगान अधिकारियों से मुलाकात की।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार ऑस्टिन ने कहा कि वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ‘‘इस संघर्ष का जिम्मेदार विराम’ और ‘‘कुछ अलग बदलाव’ होते हुए देखना चाहते हैं।

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘चीजों को लेकर हमेशा ही किसी न किसी रूप में चिंता रही है लेकिन मैं समझता हूं कि युद्ध पर जिम्मेदार विराम और वार्ता के माध्यम से उसके समापन के लिए जो कुछ जरूरी था, उस दिशा में काफी ऊर्जा लगायी जा रही है।’’

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ऑस्टिन के साथ आये मीडिया के छोटे से समूह में शामिल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह ‘एबीसी न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा था कि अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की एक मई की समयसीमा को पूरा करना अमेरिका के लिए ‘कठिन’ होगा। लेकिन उन्होंने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन एवं तालिबान के बीच सहमति से बनी यह समय सीमा यदि बढ़ायी जाती है तो यह ‘अधिक लंबी’ नहीं होगी।

उधर, तालिबान ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यदि अमेरिका समयसीमा पर खरा नहीं उतरता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे।

ऑस्टिन ने गनी से भेंट की और राष्ट्रपति महल की ओर से जारी एक बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान में हिंसा की निंदा की। हांलांकि बयान में एक मई की समयसीमा का जिक्र नहीं है। अमेरिका ट्रंप प्रशासन के दौरान पिछले साल तालिबान के साथ हुए करार की समीक्षा कर रहा है।

गनी को इसी माह के प्रारंभ में लिखे पत्र में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अफगानिस्तान में शांति कायम करना बहुत जरूरी है एवं सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और नाटो सैन्यबल हट जाते हैं तो तालिबान तुरंत क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल कर लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी