लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के स्वास्थ्य कर्मियों को सामग्री मुहैया कराकर मदद का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 10:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 अप्रैल अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टीन लॉयड ने रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन को भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को हर संभव जरूरी मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

यह कदम राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर उपजे अप्रत्याशित स्वास्थ्य संकट से निपटने में अमेरिकी संसाधनों के जरिये मदद का निर्देश देने के तुरंत बाद सामने आया है।

ऑस्टीन ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा विभाग का हर कर्मी चाहे महिला हो या पुरुष, वे जरूरत के इस समय में अपने भारतीय सहयोगियों के साथ हैं। इस लड़ाई में हम साथ हैं।’’

ऑस्टीन बाइडन प्रशासन के पहले उच्च स्तरीय अधिकारी हैं जिन्होंने पिछले महीने भारत की यात्रा की थी।

ऑस्टीन ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को भारत के अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उन्हें संसाधन से हर संभव मदद का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग वर्तमान में उन उपकरणों का आकलन कर रहे हैं जिन्हें हम खरीद सकते हैं या खुद इजाद कर सकते हैं तथा आने वाले दिनों में उससे उनकी मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला