लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने इजराइल को लेकर अमेरिका की पुख्ता प्रतिबद्धता की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:31 IST

Open in App

तेल अवीव, 11 अप्रैल (एपी) अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को इजराइल के लिये अमेरिका की “स्थायी और पुख्ता” प्रतिबद्धता की घोषणा की। यह समर्थन ऐसे समय आया है जब इजराइल में सियासत मुश्किल दौर से गुजर रही है और उसके कट्टर विरोधी ईरान के साथ बाइडन प्रशासन के परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने के प्रयासों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

यह जनवरी में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का प्रमुख बनने के बाद ऑस्टिन का पहला इजराइल दौरा है। अमेरिका ट्रंप प्रशासन के दौरान पश्चिमी एशिया कूटनीति की दिशा में हुई प्रगति का फायदा उठाना चाहता है। ट्रंप प्रशासन ने इजराइल और कुछ अरब राष्ट्रों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में काफी हद तक कामयाबी हासिल की थी।

रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज के साथ तेल अवीव में बैठक के बाद ऑस्टिन ने कहा कि उन्होंने “इजराइल को लेकर हमारी स्थायी और पुख्ता प्रतिबद्धता” की फिर से पुष्टि की है।

ऑस्टिन ने ईरान का कोई जिक्र नहीं किया। वहीं, गांट्ज ने अपनी टिप्पणी में कहा कि उनका देश खतरों के खिलाफ अमेरिका को एक “पूर्ण साझेदार” मानता है, “न की सिर्फ ईरान को लेकर।”

दोनों मंत्रियों ने मीडिया के सवाल नहीं लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात