लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा विभाग सत्ता का सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित कर रहा है: पेंटागन के शीर्ष अधिकारी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 जनवरी पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) सत्ता का सुचारु हस्तांतरण सुनिश्चित कर रहा है और विभाग इस संबंध में बाइडन प्रशासन के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

रक्षा विभाग और कार्यवाहक रक्षा मंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ काश पटेल ने बुधवार को फॉक्स न्यूज के लिए लिखे एक ‘ऑप एड’ में यह बात कही।

पटेल ने कहा कि बाइडन टीम ने शुरू में 130 बैठकों का अनुरोध किया था, जो बाद में बढ़ाकर 225 कर दी गई। यह संख्या पूर्व प्रशासनों की तुलना में कहीं अधिक है। अब तक, रक्षा विभाग ने 213 बैठकें पूरी कर ली है, जिनमें विभाग के 550 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

पेंटागन में सबसे उच्च रैंकिंग वाले भारतीय मूल के अमेरिकी अधिकारी पटेल ने कहा कि विभाग ने सूचना के लिए 261 अनुरोधों और सत्ता हस्तांतरण से जुड़ी 43 प्रारंभिक पुस्तकों का आग्रह भी पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि यह सब कोविड-19 संकट के बीच पूरा किया गया, जिसके कारण पेंटागन अपने कार्यबल की केवल 40 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहा है।

पटेल ने बाइडन-हैरिस की सत्ता हस्तांतरण टीम के आरोपों का खंडन किया कि पेंटागन उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा, “क्रिसमस से कुछ समय पहले, कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस मिलर ने एक दिन (18 दिसंबर, 2020) के लिए इस प्रक्रिया को रोक दिया था ताकि हमारा वरिष्ठ नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सके।’’

उन्होंने कहा कि सत्ता हस्तांतरण से जुड़ी गतिविधियां फिर से बहाल कर दी गई हैं और तब से 20 से अधिक बैठकें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक