लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी रक्षा प्रमुख ने ईरान का मुकाबला करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:06 IST

Open in App

दुबई, 20 नवंबर (एपी) अमेरिका के शीर्ष रक्षा अधिकारी ने शनिवार को संकल्प लिया कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने और पश्चिम एशिया में आत्मघाती ड्रोनों के इसके “खतरनाक इस्तेमाल” से निपटेंगे। यह संकल्प विश्व शक्तियों के साथ हुए ईरान के अधर में लटके परमाणु समझौते को लेकर बातचीत ठप रहने के बीच आया है।

वार्षिक मनामा संवाद में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की टिप्पणियां संभवत: अमेरिका के खाड़ी के अरब सहयोगियों को आश्वस्त करने के उद्देश्य से हैं जहां बाइडन प्रशासन परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहा है, जिसने आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के बदले ईरान के यूरेनियम के संवर्धन गतिविधि को सीमित कर दिया था।

उनकी टिप्पणी खाड़ी के देशों के द्वारा अफगानिस्तान से अमेरिका की अव्यवस्थित वापसी के बाद आई है। इसने इस क्षेत्र के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता के बारे में चिंताएं जाहिर की हैं जहां रक्षा अधिकारियों का कहना है कि वे चीन और रूस से कथित चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अपनी ताकत बढ़ाना चाहते हैं।

ऑस्टिन की टिप्पणियों के मुताबिक वह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बताएंगे, “अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और हम परमाणु मुद्दे के राजनयिक परिणाम के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

"लेकिन अगर ईरान गंभीरता से शामिल होने को तैयार नहीं है, तो अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सभी विकल्पों पर गौर करेंगे।"

ईरान ने लंबे समय से अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बनाए रखा है, हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि तेहरान के पास 2003 तक एक संगठित हथियार कार्यक्रम था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा