लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के रक्षा प्रमुख ने हाइपरसोनिक हथियारों के लिए चीन के अभियान की निंदा की

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:36 IST

Open in App

सियोल, दो दिसंबर (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के हाइपरसोनिक हथियारों के परीक्षण से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और उन्होंने चीन द्वारा संभावित खतरों से निपटने में अमेरिकी सहयोग का संकल्प दोहराया।

ऑस्टिन ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष के साथ सियोल में वार्षिक सुरक्षा वार्ता की जो चीन और उत्तर कोरिया के कारण क्षेत्र में पैदा चुनौतियों पर केंद्रित थी।

ऑस्टिन ने चीन के हालिया हाइपरसोनिक हथियारों के जुलाई में किए गए परीक्षण पर चर्चा करते हुए कहा, ‘‘हमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) की सैन्य क्षमताओं को लेकर चिंता है और इन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इस तरह के परीक्षण से क्षेत्र में तनाव बढ़ जाता है।’’ ऑस्टिन ने कहा, ‘‘यह सिर्फ इस बात को रेखांकित करता है कि हम पीआरसी को अपनी चुनौती क्यों मानते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पीआरसी से अपने और अपने सहयोगियों के लिए संभावित खतरों के खिलाफ बचाव में सहयोग करना जारी रखेंगे।’’

पिछले महीने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा कि अमेरिका हाइपरसोनिक हथियारों पर भी काम कर रहा है। लेकिन वाशिंगटन में इस बात की चिंता है कि वह इस तरह के हथियारों को आगे बढ़ाने में चीन और रूस से पिछड़ रहा है। रूस ने सोमवार को कहा कि उसकी नौसेना ने हथियार प्रणाली के नवीनतम प्रक्षेपण में एक संभावित हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

हाइपरसोनिक हथियार ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक गति से उड़ते हैं और ये अपनी गति के कारण मिसाइल रक्षा प्रणालियों की संभावित महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का तर्क है कि हाइपरसोनिक हथियारों से युद्ध को रोकने की अमेरिका की क्षमता में बहुत कम इजाफा होगा और चिंता है कि इससे एक नयी, अस्थिर हथियारों की दौड़ को बढ़ावा मिलेगा।

उत्तर कोरिया पर, ऑस्टिन ने कहा कि उन्होंने और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सुह वूक ने उत्तर कोरिया से खतरे का सामना करने के लिए द्विपक्षीय एकजुटता सहित कई विषयों पर चर्चा की। ऑस्टिन ने कहा कि दोनों इस बात पर सहमत हुए कि उत्तर कोरिया की मिसाइल और अन्य हथियार कार्यक्रमों की प्रगति ‘‘क्षेत्रीय सुरक्षा को तेजी से अस्थिर कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला