लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन को प्रमुख रणनीतिक सहयोगी करार दिया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 09:08 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 जनवरी अमेरिका ने संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन को प्रमुख रणनीतिक साझेदार करार दिया है । व्हाइट हाउस ने इसकी घोषणा की है । यह घोषणा ऐसे समय में हुयी है जब देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मैकनेनी ने यह घोषणा की ।

मैकनेनी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज हम संयुक्त अरब अमीरात एवं किंगडम आफ बहरीन को अमेरिका के प्रमुख रणनीतिक सहयोगी के रूप में घोषित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन के लिये ‘‘महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदार’’ का दर्जा विशिष्ट है ।

मैकनेनी ने कहा कि यह हमारी असाधारण सुरक्षा साझेदारी को मान्यता देता है और पूरे क्षेत्र में हिंसक चरमपंथ का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।

उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि, दोनों देशों ने पिछले 30 वर्षों में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन में भाग लिया है ।

प्रवक्ता ने कहा कि आज का निर्णय अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात एवं बहरीन के बीच साझेदारी के एक नए स्तर को प्रदर्शित करता है तथा आर्थिक और सुरक्षा सहयोग के लिए एक स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना