लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 1 जून तक मौत का आंकड़ा तीन हजार प्रतिदिन होने का अनुमान, अंदरूनी दस्तावेजों में दी गई जानकारी

By भाषा | Updated: May 5, 2020 15:58 IST

अमेरिका में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 69 हजार से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में मौतों की संख्या प्रतिदिन तीन हजार और संक्रमित मामलों की संख्या प्रतिदिन दो लाख तक पहुंच सकती है। अमेरिका के एक आंतरिक मसौदा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।महामारी के इस संकट के दौर में भी अमेरिका के दो दर्जन से अधिक राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था खोलने की घोषणा की है।

वॉशिंगटन। अमेरिका में एक जून तक कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या प्रतिदिन तीन हजार और संक्रमित मामलों की संख्या प्रतिदिन दो लाख तक पहुंच सकती है। यह जानकारी एक आंतरिक मसौदा रिपोर्ट में दी गई है। महामारी के इस संकट के दौर में भी अमेरिका के दो दर्जन से अधिक राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्था खोलने की घोषणा की है।

महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। सोमवार तक 12 लाख से अधिक अमेरिकी नागरिकों में कोरोना वायरस की पुष्ट हुई और मरने वालों की संख्या 69 हजार से अधिक हो गई है। देश की अर्थव्यवस्था घुटनों के बल आ गई है और तीन करोड़ से अधिक अमेरिकी नागरिकों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है।

मीडिया की कई खबरों में सोमवार को मसौदा रिपोर्ट का जिक्र किया गया जिसमें एक जून तक प्रतिदिन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या दो लाख और मरने वाले लोगों की संख्या तीन हजार तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने खबर दी है, ‘‘संख्या हकीकत को रेखांकित करती है। पिछले सात हफ्ते में अमेरिका में तबाही है और कुछ नहीं बदला है। अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने से मामले और खराब हो जाएंगे।’’ दैनिक अखबार के मुताबिक अमेरिका के बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) का मानना है, ‘‘कई काउन्टी का बोझ बढ़ता जाएगा।’’

बहरहाल, व्हाइट हाउस और सीडीसी ने रिपोर्ट को नकारा है। ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने खबर दी है कि इसकी स्लाइड में सीडीसी का लोगो है। इस रिपोर्ट को जॉन हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के महामारी विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर जस्टिन लेसलर ने तैयार किया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जुड डिरी ने कहा, ‘‘यह व्हाइट हाउस का दस्तावेज नहीं है और न ही इसे कोरोना वायरस कार्यबल के समक्ष पेश किया गया है या इसे किसी अंतर एजेंसी ने परखा है।’’

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला