लाइव न्यूज़ :

अमेरिका अदालतः कम उम्र के लड़के और लड़कियों से दोस्ती कर करता था यौन शोषण, दिखाता था बाल पोर्नोग्राफी, 31 वर्षीय भारतीय नागरिक साई कुमार कुररेमुला 420 माह जेल की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 10:19 IST

US Court: बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी और तस्वीरें आदि देने को कहता था और जब ये लोग उसकी बात नहीं मानते थे तो वह उन्हें धमकाता था।

Open in App
ठळक मुद्देआव्रजक वीजा पर ओक्लाहोमा के एडमंड में रह रहा था।तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी थी।परिवार को ऐसा घाव दिया है जो जीवन भर नहीं भरेगा।

न्यूयॉर्कः अमेरिका की एक संघीय अदालत ने 31 वर्षीय भारतीय नागरिक को कई बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराते हुए उसे 35 साल की सजा सुनाई है। भारतीय नागरिक पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया ऐप के जरिए अपनी पहचान किशोर के तौर पर दिखाता था कम उम्र के लड़के और लड़कियों से दोस्ती करता था और उनका विश्वास जीत लेता था। आरोप है कि ये उन्हें बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी और तस्वीरें आदि देने को कहता था और जब ये लोग उसकी बात नहीं मानते थे तो वह उन्हें धमकाता था।

अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट ट्रॉस्टर ने एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक साई कुमार कुररेमुला को तीन बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री रखने के जुर्म में 420 माह जेल की सजा सुनाई गई है। वह आव्रजक वीजा पर ओक्लाहोमा के एडमंड में रह रहा था।

पिछले सप्ताह दिए गए आदेश में अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज चार्ल्स गुडविन ने कहा कि सजा पूरी होने पर रिहा होने के बाद भी वह आजीवन निगरानी में रहेगा। गुडविन ने कहा कि कुररेमुला ने पीड़ितों और उनके परिवार को ऐसा घाव दिया है जो जीवन भर नहीं भरेगा।

मामले की सुनवाई के दसौरान कुररेमुला ने कबूल किया कि उसने एक नाबालिग को धमकी दी कि वह उसके घर जाएगा और उसके माता-पिता को उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाएगा। उसने एक अन्य नाबालिग को उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी थी।

टॅग्स :अमेरिकाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल