लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से न्यूयॉर्क में 4758 मौतें, मुर्दाघरों में नहीं बची जगह, पार्क में शवों को दफनाने की तैयारी

By निखिल वर्मा | Updated: April 7, 2020 10:55 IST

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या की बात करें तो न्यूयॉर्क शहर से ज्यादा मृतक सिर्फ इटली, स्पेन, फ्रांस और इंग्लैंड देश में है। अगर कोविड-19 मरीजों की तुलना करें तो स्पेन में 1.36 लाख और इटली 1.32 लाख पीड़ित हैं वही न्यूयॉर्क में यह संख्या 131,916 है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी वैज्ञानिक कोरोना वायरस टीका विकसित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. न्यूयॉर्क में संक्रमण के नए मामले और मौतों की दर धीमी हुई है, हालांकि शहर में औसत से तीन गुना लोगों की मौत हो रही है.

कोरोना वायरस से दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में अमेरिका का न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में मंगलवार (7 अप्रैल) को कोरोना वायरस के केसों की संख्या 367,629 पहुंच गई है जबकि कोविड-19 से संक्रमित 10941 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 30 फीसदी केस और करीब 45 फीसदी मौत सिर्फ न्यूयॉर्क में हुई है। न्यूयॉर्क में अब तक 1.31 लाख केस हैं और 4758 लोगों दम तोड़ दिया है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने चेताया कि न्यूयॉर्क में संक्रमण से करीब 16 हजार लोगों की जान जा सकती है। न्यूयॉर्क में इतनी मौतों से अस्पतालों के अलावा मुर्दाघरों की समस्या पैदा हो गई है।

गार्डियन में छपी खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर के सिटी काउंसिल हेल्थ कमेटी के चेयरमैन मार्क लेवाइन ने मुर्दाघर के विकल्प बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस मृतकों के चलते शव इतने अधिक हो गए हैं कि शहर के सभी मुर्दाघर भरे हुए हैं। पब्लिक पार्क में अस्थायी सामूहिक कब्र बनाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि किस पार्क में शवों को दफनाया जाएगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेवाइन ने पार्क में सामूहिक कब्र को लेकर ट्वीट भी किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'इसके तहत एक लाइन में 10 ताबूत दफन किए जाएंगे और यह बहुत ही सम्मानजनक तरीके से किया जाएगा।' 

उनके अलावा मेयर बिल डे ब्लासियो ने भी सामूहिक कब्र पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है, लेकिन ऐसा विचार है। उन्होंने कहा, 'अगर हमें संकट से पार पाने के लिए ऐसी जरूरत लगी तो किया जाएगा।' 

1 लाख लोगों की जाएगी जान

व्हाइट हाउस कार्य बल के सदस्यों ने कहा कि नए आंकड़ों के आधार पर गणना में बताया गया है कि इस वायरस से अब 1,00,000 से कम मौत की आशंका है। इससे पहले की गणना में कहा गया था कि इस वायरस से देश में 1,00,000 और 2,00,000 लोगों की मौत हो सकती है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नियमित संवाददाता सम्मलेन में कहा कि रोकथाम की नई रणनीति से आशा मिली है। अस्पताल अब बड़ी संख्या मामालों का देखरेख कर सकते हैं। उन्होंने कहा,  ‘मेरा मानना है कि हमने काफी कुछ हासिल

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पइटलीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल