लाइव न्यूज़ :

रूस की पाबंदियों के कारण अमेरिका वाणिज्यिक दूतावास ने संबंधित सेवाएं होगी सीमित

By भाषा | Updated: April 30, 2021 17:13 IST

Open in App

मास्को, 30 अप्रैल (एपी) अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वह स्थानीय कर्मियों को रखने पर रूस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण वाणिज्यिक दूतावास से संबंधित अपनी सेवाओं को काफी सीमित कर देगा।

दूतावास ने एक बयान में कहा कि वह 12 मई से वाणिज्य दूतावास से संबंधित अपनी सेवाओं को सीमित करेगा और इन्हें आपात अमेरिकी नागरिक सेवाओं तथा जीवन-मरण जैसे कुछ बेहद आकस्मिक आव्रजक वीजा तक ही सीमित रखेगा।

इसमें कहा गया कि गैर-राजनयिक यात्रा के लिये गैर आव्रजक वीजा प्रक्रिया रुक जाएगी और वह कुछ अन्य नियमित सेवाओं जैसे विदेश में जन्म या पासपोर्ट नवीनीकरण करने की सेवा संबंधी वाणिज्यिक दूतावास संबंधी रिपोर्ट को रोक देगा।

रूस ने अमेरिकी दूतावास और वाणिज्यिक दूतावास कार्यालयों में रूसी लोगों और किसी अन्य देश के नागरिकों को काम पर रखे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसका यह कदम अमेरिका की तरफ से लगाई गई उन नयी पाबंदियों के बाद आया है। अमेरिका ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूसी हस्तक्षेप और संघीय एजेंसियों के सोलरविंड हैक को लेकर पाबंदियां लगायी हैं। रूस हालांकि इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल