लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में मदद का भरोसा दिया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 14:39 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ मई अमेरिका ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ जंग में जुड़ने, सहयोग करने और बढ़ते संकट से निपटने में मदद की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है। दोनों देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भारत में कोविड-19 के मौजूदा बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा की है।

अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा (एचएसएस) मंत्री जेवियर बेसेरा और स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन के बीच शुक्रवार को हुई एक डिजिटल बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि कोविड-19 पर भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग न सिर्फ हमारे दोनों देशों के स्वास्थ्य के लिये अहम है बल्कि इस महामारी के खिलाफ वैश्विक प्रतिक्रिया के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक दोनों मंत्रियों ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चर्चा की और संकट के इस समय में भारत के लिये मजबूत अमेरिकी समर्थन की बात फिर दोहराई।

भारत कोरोना वायरस संक्रमण की विकराल दूसरी लहर का सामना कर रहा है और बीते करीब एक हफ्ते से रोजाना लगभग चार लाख नए मामले सामने आ रहे हैं जबकि प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 से एक दिन में 4187 मरीजों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 238270 हो गई है जबकि संक्रमण के 401078 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21892676 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना