लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों के खिलाफ रूस की सख्त कार्रवाई की निंदा की

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:19 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 जनवरी अमेरिका ने रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के खिलाफ रूसी अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाने की आलोचना की है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बड़े आलोचक और धुर विरोधी नवलनी को 17 जनवरी जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया था। जर्मनी में पांच महीने से उनका इलाज चल रहा था। नवलनी ने रूस सरकार पर उनको जहर देने का आरोप लगाया है।

अमेरिका के विदेश विभाग ने रूस के अधिकारियों से कहा कि नवलनी की तत्काल व बिना शर्त रिहाई के लिये अपने वैश्विक अधिकारों का इस्तेमाल करने पर हिरासत में लिए गए सभी लोगों को फौरन रिहा किया जाए।

रूस में बड़े पैमाने पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘रूस से हमारी मांग है कि अलेक्सी नवलनी को जहर देने के मामले की अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा जांच में वह पूरा सहयोग करे और अपने यहां रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के बारे में विश्वसनीय जानकारी दे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज की घटनाओं से पहले, रूस की सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी तथा शांतिपूर्ण सभा करने के अधिकारों को दबाने के प्रयास किए, उसने प्रदर्शन के आयोजकों को प्रताड़ित किया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को धमकाया और ऐसे लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जो प्रदर्शनों में शामिल हो सकते थे।’’

प्राइस ने कहा कि इसके पहले, रूस में वर्षों तक सख्त पाबंदियां रहीं, नागरिक संस्थाओं, स्वतंत्र मीडिया और राजनीतिक विपक्षियों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि रूसी पुलिस ने शनिवार को सरकार के धुर विरोधी अलेक्सी नवलनी की रिहाई की मांग करने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

प्राइस ने कहा कि रूस समेत हर कहीं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अमेरिका अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब