लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने बांग्लादेश में हिन्दू मंदिरों, प्रतिष्ठानों पर हमलों की निंदा की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 08:43 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर अमेरिका ने बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिन्दू मंदिरों तथा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की घटनाओं की निंदा की और अधिकारियों से इन मामलों की गहन जांच करने की अपील भी की है। अमेरिका ने कहा कि धर्म या आस्था चुनने की स्वतंत्रता, मानवाधिकार है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर सोशल मीडिया में कथित तौर पर ईश निंदा संबंधी एक पोस्ट सामने आया था, जिसके बाद हिन्दू मंदिरों पर पिछले बुधवार से हमले बढ़ गए हैं।

भीड़ ने रविवार देर रात बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के लोगों के 66 मकान क्षतिग्रस्त कर दिए थे और कम से कम 20 घरों में आग लगा दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा,‘‘ हम दुर्जा पूजा के अवसर पर हिन्दू मंदिरों और प्रतिष्ठनों पर हाल में हुए हिंसक हमलों की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ हैं और हम अधिकारियों से मामलों की पूरी जांच का अनुरोध करते है। धर्म या आस्था चुनने की स्वतंत्रता,मानवाधिकार है।’’

बांग्लादेश की स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, अलग-अलग हमलों में हिन्दू समुदाय के छह लोग मारे गए हैं, हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को गृहमंत्री को उन लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हाल में हिंसा भड़काई थी।

हसीना ने लोगों से तथ्यों की जांच किये गये बगैर सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि रबाब फातिमा ने अपने देश में अल्संख्यक हिन्दू समुदाय पर हाल में हुए ‘‘जघन्य हमलों’’ की मंगलवार को निंदा की और कहा कि देश की सरकार इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को न्याय के दायरे में लाना सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा