लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने काबुल में हुए हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 08:43 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिका ने काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट दागे जाने की घटना की निंदा की और अफगानिस्तान में राजनीतिक समाधान के लिए एक त्वरित कदम उठाने का आह्वान किया ताकि स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

अमेरिका में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अफगानिस्तान लंबे समय से ‘‘ निरर्थक हिंसा’’ का सामना कर रहा है।

खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में मंगलवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी के ईद-उल-अजहा के मौके पर भाषण देने से कुछ समय पहले राष्ट्रपति भवन के पास कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। इस घटना के एक वीडियो में गनी और कुछ अन्य लोग धमाकों के बीच बिना रुके नमाज जारी रखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद गनी ने बकरीद के मौके पर राष्ट्र को संबोधित भी किया। हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्राइस ने कहा, ‘‘ हम आज काबुल पर हुए हमले की निंदा करते हैं। हम राजनीतिक समाधान और हिंसा को समाप्त करने के लिए त्वरित मार्ग का आह्वान करना जारी रखते हैं। हम लगातार यह कहते रहे हैं कि अफगानिस्तान के लोग एक न्यायसंगत और स्थायी शांति चाहते हैं और यही वह कूटनीति है जिसका हम समर्थन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसका समर्थन कर रहा है।’’

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिका और नाटो बल के सैनिकों की अफगानिस्तान से पूर्ण वापसी अंतिम चरण में है और युद्धग्रस्त देश में एकबार फिर अराजकता तथा हिंसा बढ़ रही है।

प्राइस ने कहा कि अफगानिस्तान के लोग हिंसा से बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा,‘‘ .... हम वार्ता में शामिल सभी पक्षों से उन्हें एकजुट करने वाली सभी बातों पर गौर करने का आग्रह करते हैं। इसमें उनके साझा इतिहास, परंपराओं से लेकर एक एकीकृत तथा स्वतंत्र अफगानिस्तान की इच्छा के साथ-साथ पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ कारगर संबंध तक सब कुछ शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना