लाइव न्यूज़ :

चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलों को लेकर चिंतित है अमेरिका : बाइडन

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:26 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर चीन द्वारा हाल में एक परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित किए जाने की खबरों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका चीनी हाइपरसोनिक मिसाइलों को लेकर चिंतित है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका हाल में चीन द्वारा किए गए हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षणों को लेकर चिंतित है, बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां।’’

हाइपरसोनिक मिसाइल कम से कम मैक पांच की गति से चलती हैं, जो ध्वनि की गति का पांच गुणा है।

समाचार पत्र ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ (एफटी) ने इस सप्ताह खबर दी थी कि चीन ने अगस्त में एक परमाणु-सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया, लेकिन चीन ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा कि उसने एक हाइपरसोनिक ‘यान’ (व्हीकल) का परीक्षण किया है, न कि परमाणु-सक्षम हाइपरसोनिक ‘मिसाइल’ का।

एक प्रमुख ब्रिटिश समाचार पत्र ने अपनी खबर में दावा किया था कि चीन ने उन्नत अंतरिक्ष क्षमता वाली एक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है और यह लगभग 24 मील की दूरी के अंतर से अपने लक्ष्य को भेदने में चूक गई।

खबर के मुताबिक, चीन ने एक परमाणु-सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने अपने लक्ष्य की ओर तेजी के साथ बढ़ने से पहले पृथ्वी का चक्कर लगाया। इसमें कहा गया कि इस परीक्षण से अमेरिकी खुफिया एजेंसियां भी हैरान हो गई।

‘नेशनल पब्लिक रेडियो’ के अनुसार, यह नया हथियार बहुत अहम होगा, क्योंकि यह अमेरिका पर दक्षिणी ध्रुव जैसी अप्रत्याशित दिशा से हमला कर सकता है।

रेडियो ने कहा, ‘‘अमेरिका की मिसाइल रक्षा और पूर्व-चेतावनी रडार प्रणाली उत्तरी ध्रुव की दिशा पर नजर रखते हैं, जो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए मानक मार्ग है, इसलिए देश विपरीत दिशा से हमले के लिए तैयार नहीं होगा।’’

अमेरिका भी हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल