लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ड्रोन हमले में मारे गए अफगानों के रिश्तेदारों को मुआवजा देने की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: October 16, 2021 10:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा है कि वह अफगानिस्तान के काबुल में अगस्त में एक ड्रोन हमले में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि रक्षा विभाग अमेरिका लाए गए अफगानों के जीवित बचे परिजनों की मदद के लिए विदेश विभाग के साथ भी काम कर रहा है।

किर्बी ने कहा कि बृहस्पतिवार को नीतिगत विषयों के लिए अवर रक्षा सचिव डॉ कोलिन कहल और गैर-लाभकारी संगठन ‘न्यूट्रीशन एंड एजुकेशन इंटरनेशनल’ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ स्टीवन क्वोन की बैठक में यह विषय आया।

किर्बी ने कहा, ‘‘डॉ कहल ने परिवारों को मुआवजा देने की रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की प्रतिबद्धता को दोहराया।’’

अमेरिकी हेलफायर मिसाइल से 29 अगस्त को एक कार पर हमला किया गया था जिसमें एक परिवार के सात बच्चों समेत 10 सदस्य मारे गए थे।

कुछ सप्ताह बाद अमेरिकी केंद्रीय कमान के मरीन जनरल फ्रेंक मैकेंजी ने हमले को ‘भयावह भूल’ बताते हुए कहा था कि इसमें बेगुनाह नागरिक मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल