लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामले बढ़ने पर अमेरिका ने अफगानिस्तान में दूतावास किया बंद

By भाषा | Updated: June 18, 2021 10:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 जून (एपी) अफगानिस्तान में अमेरिका के दूतावास ने अपने कर्मचारियों के बीच कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण उसे लगभग पूरी तरह बंद करने के आदेश दिए हैं।

देश से अमेरिकी सैनिकों के लौटने का वक्त नजदीक आने के कारण पहले से ही अनिश्चितता की स्थिति वाले दूतावास ने काबुल में बृहस्पतिवार को बाकी बचे कर्मियों को कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अलग होने के आदेश दिए हैं। दूतावास में संक्रमण से एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है और 114 कर्मचारी पृथक-वास में हैं । इसके अलावा कई लोगों को चिकित्सा संबंधी वजहों से दूतावास छोड़ना पड़ा है।

दूतावास ने कर्मचारियों को दिए गए एक नोटिस में कहा कि कामकाजी बैठकों और मनोरंजन सभाओं समेत सभी सामूहिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि अफगानिस्तान में सेना के अस्पतालों में आईसीयू में अब जगह नहीं है और मामले बेतहाशा बढ़ने के कारण उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों की देखभाल के लिए अस्थायी कोविड-19 वार्ड बनाने पड़े हैं।

नोटिस के अनुसार, जब तक संक्रमण की श्रृंखला नहीं टूटती तब तक पाबंदियां लागू रहेंगी। उल्लंघकर्ताओं को देश से वापस बुला लिया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि संक्रमण के 95 प्रतिशत मामले ऐसे लोगों के हैं जिन्होंने टीका नहीं लगवाया । दूतावास ने सभी कर्मियों से, दूतावास में उपलब्ध टीकों की खुराक लेने का आग्रह किया।

अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत रॉस विल्सन ने कहा, ‘‘हम सभी के सहयोग से ही सामान्य कामकाज बहाल कर सकते हैं।’’ इन पाबंदियों के चलते काबुल में स्थित दूतावास के सभी कर्मचारी अपने क्वार्टर में ही रहेंगे और केवल भोजन लाने या व्यायाम करने के लिए ही बाहर निकलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा