अमेरिकी जलवायु प्रतिबद्धताओं पर सीनेट में चर्चा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 23:00 IST2021-11-20T23:00:53+5:302021-11-20T23:00:53+5:30

US climate commitments discussed in the Senate | अमेरिकी जलवायु प्रतिबद्धताओं पर सीनेट में चर्चा

अमेरिकी जलवायु प्रतिबद्धताओं पर सीनेट में चर्चा

वाशिंगटन, 20 नवंबर (एपी) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के बाद अमेरिकी जलवायु प्रतिबद्धताओं पर सीनेट में चर्चा हो रही है और बाइडन प्रशासन की कोशिश है कि स्वच्छ ऊर्जा के एक नए युग के लिए बड़े पैमाने पर निवेश को आगे बढ़ाएं।

सदन ने शुक्रवार को लगभग दो हजार अरब अमेरिकी डॉलर की सामाजिक नीति और जलवायु विधेयक पारित किया, जिसमें स्वच्छ ऊर्जा के लिए 555 अरब अमेरिकी डॉलर शामिल हैं, हालांकि सीनेट द्वारा कानून को बदलना लगभग तय है।

ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, ‘‘समस्या यह है कि जब आपके पास ये तूफान ऐसी आवृत्ति के साथ आ रहे हैं, जैसे ही आप एक से निपटते हैं, तो आपको अगले का सामना करना पड़ता है।’’

टर्नर ने ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के इतर बात की, जहां वह जलवायु में निवेश पर जोर देने वाले कई मेयर में से एक थे।

इस बीच जलवायु वैज्ञानिक और ऊर्जा विश्लेषक जेके हॉसफिदर ने कहा कि अक्षय ऊर्जा को हमेशा सस्ता बनाने वाली बाजार ताकतें अमेरिका को बहुत आगे तक ले जाने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि लेकिन अमेरिका के लिए ‘‘चीन और भारत जैसे देशों को अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए राजी करना कठिन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: US climate commitments discussed in the Senate

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे