लाइव न्यूज़ :

US-CHINA की दुश्मनी के बीच दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव पर चर्चा, आसियान वार्ता में वैश्विक महामारी

By भाषा | Updated: September 9, 2020 13:28 IST

“दक्षिण चीन सागर समेत क्षेत्रीय भूराजनीतिक और भूआर्थिक परिदृश्य अस्थिरताओं का सामना कर रहे हैं जो शांति एवं स्थिरता को खतरे में डालती हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देअभूतपूर्व चुनौतियों एवं अस्थिरता से भरे वातावरण खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी काल में, परीक्षा ली जा रही है।रंगारंग कार्यक्रम, दर्जनों बैठकें, सामूहिक रूप से हाथ मिलाने तथा तस्वीरें लिए जाने के कार्यक्रम टाल दिए या नहीं होने दिए।हनोई में विपरीत परिस्थितियों में हुए साधारण से उद्घाटन समारोह के बीच क्षेत्रीय एकजुटता का आह्वान किया।

हनोईः दक्षिणपूर्वी एशिया के शीर्ष राजनयिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बुधवार को अपनी वार्षिक वार्ता कर रहे हैं जिसमें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण आए अत्यधिक संकट और अमेरिका व बीजिंग के बीच बढ़ती दुश्मनी के बीच दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव पर चर्चा की जाएगी।

दक्षिणूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) की मंत्रीस्तरीय बैठकों में एक माह की देरी हुई है और कोविड-19 के कारण जारी स्वास्थ्य जोखिमों की वजह से ऑनलाइन इनका आयोजन हो रहा है। 10 राष्ट्रों वाले गुट के विदेश मंत्री अमेरिका और चीन समेत एशियाई एवं पश्चिमी समकक्षों से इस हफ्ते के अंत में वार्ता के लिए मुलाकात करेंगे।

वियतनाम में जहां संक्रमण के मामले नये सिरे से बढ़ रहे हैं, वही इस समूह के इस वर्ष के अध्यक्ष के तौर पर वह वार्ता की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री एनगुएन जुआन फुक ने राजधानी हनोई में विपरीत परिस्थितियों में हुए साधारण से उद्घाटन समारोह के बीच क्षेत्रीय एकजुटता का आह्वान किया। यह समारोह कुछ राजनियकों की मौजूदगी में हुआ।

फुक ने कहा, “हमारे सहयोग के बहुमूल्य परिणाम की अभूतपूर्व चुनौतियों एवं अस्थिरता से भरे वातावरण खासकर कोविड-19 वैश्विक महामारी काल में, परीक्षा ली जा रही है।” उन्होंने कहा, “दक्षिण चीन सागर समेत क्षेत्रीय भूराजनीतिक और भूआर्थिक परिदृश्य अस्थिरताओं का सामना कर रहे हैं जो शांति एवं स्थिरता को खतरे में डालती हैं।”

वैश्विक महामारी ने आसियान बैठकों की पहचान माने जाने वाले रंगारंग कार्यक्रम, दर्जनों बैठकें, सामूहिक रूप से हाथ मिलाने तथा तस्वीरें लिए जाने के कार्यक्रम टाल दिए या नहीं होने दिए।

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनशी जिनपिंगकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल