लाइव न्यूज़ :

नस्लवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भिड़े अमेरिका, चीन

By भाषा | Updated: March 20, 2021 09:49 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 20 मार्च (एपी) अमेरिका ने चीन पर उइगर मुसलमानों तथा अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ ‘‘जनसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध’’ करने का शुक्रवार को आरोप लगाया, तो वहीं चीन ने अमेरिका पर भेदभाव, नफरत और अफ्रीकी एवं एशियाई मूल के लोगों की बर्बर हत्याओं का आरोप लगाया।

दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उल्मूलन दिवस समारोह में यह टकराव देखने को मिला।

ये आरोप-प्रत्यारोप ऐसे समय में सामने आए है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद अमेरिका तथा चीन के शीर्ष राजनयिकों ने अलास्का में आमने-सामने की पहली बैठक पूरी की है।

बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने एक-दूसरे के प्रति तथा दुनिया को लेकर बिल्कुल विरोधाभासी विचार रखे।

अमेरिकी राजदूत थॉमस ग्रीनफील्ड ने अमेरिकी इतिहास के बारे में आसामन्य रूप से बात करते हुए कहा, ‘‘दासता अमेरिका का असली पाप है। इसने हमारे संस्थापक दस्तावेजों और सिद्धांतों में श्वेत वर्चस्व तथा अश्वेत लोगों के प्रति हीन भावना डाली।’’

उन्होंने कहा कि दासता दुनिया के हर कोने में मौजूद है और ‘‘दुखद है कि यह आज भी है।’’ इसी तरह नस्लवाद भी आज एक चुनौती है।

उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के लिए यह जानलेवा है जैसे कि म्यांमा में, जहां रोहिंग्या मुसलमानों तथा अन्य का दमन किया गया तथा बड़ी संख्या में उनकी हत्याएं की गई।

थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा, ‘‘चीन सरकार ने शिनजियांग में उइगर मुसलमानों तथा अन्य जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ जनसंहार किया और मानवता के विरुद्ध अपराध किए।’’

इस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाइ बिंग ने कहा कि अमेरिका के ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने अमेरिका पर चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया और कहा कि ‘‘झूठ केवल झूठ होता है और आखिरकार सच की जीत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल