लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको में इंतजार कर रहे शरणार्थियों के लिए अमेरिका ने ट्रंप की नीति में बदलाव किया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 09:22 IST

Open in App

सेन डिएगो (अमेरिका), 20 फरवरी (एपी) अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के शरणार्थियों के लिए नीति में बदलाव के फैसले के बाद मैक्सिको में ठहरे लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटने के साथ ही नयी नीति के तहत शरणार्थियों के एक जत्थे को अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति दी गयी है।

मैक्सिको में अनुमानित तौर पर 25,000 लोग अमेरिका में शरण के लिए मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इनमें से 25 लोगों के जत्थे को दाखिल होने की अनुमति दी गयी। इन इन लोगों को अदालत में अपने लंबित मामलों की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए देश आने की इजाजत दी गयी है।

ज्यादा संख्या में प्रवासियों के आने की संभावना के कारण अमेरिकी अधिकारियों ने लोगों को सीमा पर नहीं आने और उन्हें सबसे पहले शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायोग की वेबसाइट पर पंजीकृत कराने को कहा है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मैक्सिको से आए लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए सेन डिएगो के होटलों में ले जाया गया। पृथक-वास की अवधि पूरी होने के बाद वे अमेरिका में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के पास या अन्य स्थानों पर जा पाएंगे।

मैक्सिको से लगी सीमा पर भी भ्रम की स्थिति बनी है। तिजुआना सीमा पर करीब 100 लोग शुक्रवार को जमा हो गए और उन्होंने अमेरिका में दाखिल होने देने का अनुरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की