लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको में इंतजार कर रहे शरणार्थियों के लिए अमेरिका ने ट्रंप की नीति में बदलाव किया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:39 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

सैन डिएगो (अमेरिका), 20 फरवरी (एपी) अमेरिका में शरण चाहने वाले लोगों के लिए पूरानी नीति बहाल कर जो बाइडन प्रशासन के शनिवार को शरणार्थियों के एक जत्थे को देश में आने की इजाजत दे दी जिसके बाद मैक्सिको में लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों तक प्रभावी रही अमेरिकी शरणार्थी नीति पलट दी थी। बाइडन प्रशासन ने उसे अब बहाल कर दी है।

उल्लेखनीय है कि ‘रिमेन इन मैक्सिको’ के तहत सक्रिय मामलों वाले अनुमानत: 25,000 लोग अमेरिका में शरण के लिए मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनमें से 25 लोगों के जत्थे को अमेरिका में दाखिल होने की अनुमति दी गयी है। ये अब सीमा के दक्षिण में रहने की जगह अमेरिका में रह कर अदालती सुनवाई का इंतजार करेंगे।

अमेरिकी अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि वे सीमा पर नहीं आएं बल्कि उस वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराएं जिसे अगले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग शुरू कर रहा है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण मैक्सिको से आए लोगों को पृथक-वास में रखने के लिए सैन डिएगो के होटलों में ले जाया गया है। पृथक-वास की अवधि पूरी होने के बाद वे अमेरिका में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के पास या अन्य स्थानों पर जा पाएंगे।

मैक्सिको से लगी सीमा पर भी भ्रम की स्थिति बनी है। तिजुआना सीमा पर करीब 100 लोग शुक्रवार को जमा हो गए और उन्होंने अमेरिका में दाखिल होने देने का अनुरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश देने से मना कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला