लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में किया बदलाव

By भाषा | Updated: July 20, 2021 09:17 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 20 जुलाई अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में बदलाव करते हुए अब इसे उच्चतम ‘स्तर चार’ से ‘स्तर तीन’ कर दिया है। ‘स्तर चार’ का अर्थ है बिल्कुल यात्रा नहीं करना और ‘स्तर तीन’ में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है।

अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए भी यात्रा परामर्श में सुधार कर इसे ‘स्तर चार’ से ‘स्तर तीन’ किया है। क्षेत्र में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान के यात्रा परामर्श में सुधार किया।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत के लिए ‘स्तर तीन’ यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ यदि आप एफडीए द्वारा अधिकृत कोविड-19 रोधी टीकों की पूरी खुराक ले चुके हैं तो आपके संक्रमित होने और आप में गंभीर लक्षण दिखने का जोखिम कम हो सकता है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी के विशिष्ट सुझावों की समीक्षा करें। कोविड-19 के चलते भारत की यात्रा पर पुनर्विचार करें। अपराध और आतंकवाद के कारण सावधानी बरतें।’’

सीडीसी ने हालांकि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए ‘स्तर दो’ का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया था, लेकिन देश में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने ‘स्तर तीन’ का परामर्श बरकरार रखा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कोविड-19 के कारण पाकिस्तान को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है। यात्रा परामर्श अच्छी तरह पढ़ें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!