लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अमेरिका ने हवाई हमले किए: पेंटागन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:22 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जुलाई अमेरिका ने तालिबान छापेमारों से लड़ रहे अफगान सुरक्षा बलों की मदद करने के प्रयास के तौर पर पिछले कई दिनों में अफगानिस्तान में हवाई हमले किए।

अफगानिस्तान में अमेरिका के हवाई हमलों की खबरें तब आयी है जब एक दिन पहले अमेरिका के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने माना कि तालिबान ने ‘‘रणनीतिक गति’’ हासिल कर ली है और अफगानिस्तान के 400 से अधिक जिला केंद्रों के करीब आधे हिस्सों पर अब उसका कब्जा है।

बहरहाल, पेंटगान ने अफगानिस्तान में अपने हवाई हमलों की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘बारीकियों पर बात किए बिना मैं कह सकता हूं कि पिछले कई दिनों में हमने अफगान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा बलों (एएनडीएसएफ) की मदद के लिए हवाई हमले किए लेकिन मैं इन हमलों की सामरिक जानकारियों पर बात नहीं करूंगा।’’

सीएनएन की एक खबर के अनुसार, एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले 30 दिनों में तकरीबन छह या सात हवाई हमले किए, जिनमें ज्यादातर हमले ड्रोन से किए गए।

वॉयस ऑफ अमेरिका की खबर के मुताबिक, एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हमलों में उन सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया जिन्हें तालिबान ने एएनडीएसएफ से अपने कब्जे में ले लिया था।

वहीं, अमेरिकी केंद्रीय कमान ने हाल में कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी 95 प्रतिशत से अधिक तक पूरी हो गयी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि सेना की वापसी अगस्त के अंत तक पूरी हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला