लाइव न्यूज़ :

प्रशांत महासागर में अमेरिकी मालवाहक विमान की आपातकालीन लैंडिंग, दो लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 22:56 IST

Open in App

होनोलूलू, दो जुलाई (एपी) अमेरिका के हवाई द्वीप में तट से दूर प्रशांत महासागर में एक मालवाहक विमान शुक्रवार तड़के आपातकालीन स्थिति में उतरा। विमान में सवार दोनों लोगों को बचा लिया गया।

संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक ट्रांसएयर उड़ान संख्या 810 के पायलटों ने इंजन में खराबी की सूचना दी थी और वे होनोलूलू वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे कि तभी उन्हें विवश होकर बोइंग 737 मालवाहक विमान को पानी में उतारना पड़ा।

अमेरिकी तट रक्षक बल की लेफ्टिनेंट कमांडर केरिन एवलिन ने एक ई-मेल के जरिए बताया कि उन्हें तड़के लगभग 1:40 बजे एक अंतर-द्वीप मालवाहक विमान के पानी में गिरने की खबर मिली। इसके लगभग एक घंटे बाद, तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर में मौजूद बचाव दल के लोगों ने पानी में विमान का मलबा और दो लोगों को देखा।

एवलिन ने बताया कि एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर के जरिए क्वींस मेडिकल सेंटर ले जाया गया जबकि होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने दूसरे अन्य व्यक्ति को बचा लिया। विमान में सवार दोनों व्यक्ति स्वस्थ हैं।

इस हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गयी है। एफएए और अमेरिका का राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना