लाइव न्यूज़ :

प्रशांत महासागर में अमेरिकी मालवाहक विमान की आपातकालीन लैंडिंग, दोनों पायलट बचे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 01:22 IST

Open in App

होनोलूलू, दो जुलाई (एपी) अमेरिका के हवाई द्वीप में तट से दूर प्रशांत महासागर में एक मालवाहक विमान शुक्रवार तड़के आपातकालीन स्थिति में उतरा और उसमें सवार दोनों लोगों को बचा लिया गया।

संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक ट्रांसएयर उड़ान संख्या 810 के पायलटों ने इंजन में खराबी की सूचना दी थी और जब वे होनोलूलू वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे कि तभी उन्हें विवश होकर बोइंग 737 मालवाहक विमान को पानी में उतारना पड़ा।

अमेरिकी तट रक्षक बल की लेफ्टिनेंट कमांडर केरिन एवलिन ने एक ई-मेल के जरिए बताया कि उन्हें रात को एक बजकर 40 मिनट पर एक अंतर-द्वीप मालवाहक विमान के पानी में गिरने की खबर मिली। इसके लगभग एक घंटे बाद, तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर में मौजूद बचाव दल के लोगों ने पानी में विमान का मलबा और दो लोगों को देखा।

एवलिन ने बताया कि एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर के जरिए क्वींस मेडिकल सेंटर ले जाया गया जबकि होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने दूसरे अन्य व्यक्ति को बचा लिया। विमान में सवार दोनों व्यक्ति स्वस्थ हैं। दोनों पायलटों की पहचान नहीं बतायी गयी है।

क्वीन्स के अधिकारियों ने बताया कि 58 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर दशा में सघन चिकित्सा कक्ष में है। वहीं, एक नौका 50 साल के एक अन्य व्यक्ति को लेकर तट पर पहुंची और उसे भी अस्पताल ले जाया गया, उसके सिर में चोट लगी है तथा उसे कई घाव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो