लाइव न्यूज़ :

यूएस कैपिटल पुलिस के प्रमुख ने इस्तीफे की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 08:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जनवरी अमेरिका में कैपिटल परिसर (अमेरिकी संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को हंगामा करने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर आलोचना के बाद यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख स्टीवन संड ने घोषणा की है कि वह इस महीने इस्तीफा दे देंगे।

घटना के बाद प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख के इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें सेवा से हटा दिया जाएगा।

कैपिटल पुलिस बोर्ड को लिखे पत्र में संड ने कहा, ‘‘यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस बोर्ड में सेवा देना और यूएस कैपिटल पुलिस के कर्मियों तथा कांग्रेस सदस्यों के साथ काम करना मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता की बात है।’’

संड के साथ बोर्ड के अन्य सदस्य भी पदों से इस्तीफा देने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 17 जनवरी 2021 से अस्वस्थता का हवाला देकर अवकाश (सिक लीव) पर चला जाऊंगा। मेरे पास करीब 440 घंटे की सिक लीव है।’’

बुधवार को हजारों ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर हंगामा किया और पुलिस के साथ झड़प की। ट्रंप समर्थकों ने संसद के संयुक्त सत्र को बाधित करने का प्रयास किया जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत की पुष्टि होनी थी।

यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस लेबर कमेटी ने भी संड के इस्तीफे की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब