लाइव न्यूज़ :

यूएस कैपिटल पुलिस के प्रमुख ने इस्तीफे की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 8, 2021 09:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जनवरी अमेरिका में कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को हंगामा करने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर आलोचना के बाद यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख स्टीवन संड ने घोषणा की है कि वह इस महीने इस्तीफा दे देंगे।

घटना के बाद प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी और सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को यूएस कैपिटल पुलिस प्रमुख के इस्तीफे की मांग की थी और कहा था कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें सेवा से हटा दिया जाएगा।

कैपिटल पुलिस बोर्ड को लिखे पत्र में संड ने कहा, ‘‘यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस बोर्ड में सेवा देना और यूएस कैपिटल पुलिस के कर्मियों तथा कांग्रेस सदस्यों के साथ काम करना मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता की बात है।’’

संड के साथ बोर्ड के अन्य सदस्य भी पदों से इस्तीफा देने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 17 जनवरी 2021 से अस्वस्थता का हवाला देकर अवकाश (सिक लीव) पर चला जाऊंगा। मेरे पास करीब 440 घंटे की सिक लीव है।’’

बुधवार को हजारों ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर हंगामा किया और पुलिस के साथ झड़प की। ट्रंप समर्थकों ने संसद के संयुक्त सत्र को बाधित करने का प्रयास किया जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत की पुष्टि होनी थी।

यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल पुलिस लेबर कमेटी ने भी संड के इस्तीफे की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब