लाइव न्यूज़ :

अमेरिका यात्रा प्रतिबंधों के दौरान वीजा जारी करना बंद नहीं कर सकता: न्यायाधीश

By भाषा | Updated: October 7, 2021 15:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात अक्टूबर अमेरिका के एक न्यायाधीश ने कहा है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा यात्रा पर लगाई गई पाबंदी का इस्तेमाल, भारतीय तकनीकी पेशेवरों समेत उन लोगों को वीजा की मनाही के लिए नहीं किया जा सकता जो यात्रा करने के लिए योग्य हैं। मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

‘नार्थजर्सी डॉट कॉम’ पर प्रकाशित खबर के अनुसार, ‘अमेरिकी आव्रजन वकील संघ’ (एआईएलए) के समर्थन से आव्रजन कानून कंपनियों के समूह और कुछ लोगो की अदालत में दायर याचिका पर यह फैसला आया है। याचिका दायर करने वाले एक वकील ने ट्वीट किया कि याचिका में कहा गया था कि “यात्रा” पर प्रतिबंध का अर्थ “वीजा” पर प्रतिबंध लगाना नहीं है।

मंगलवार को आए आदेश में कहा गया कि कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा इन यात्रा प्रतिबंधों का इस्तेमाल वीजा की पात्रता रखने वाले यात्रियों के वीजा की प्रक्रिया पर रोक लगाना गैर कानूनी है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके बाद आए जो बाइडन प्रशासन ने महामारी को रोकने के उद्देश्य से उक्त यात्रा प्रतिबंध लगाए थे। संघीय न्यायाधीश जेम्स ई बॉसबर्ग ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय द्वारा अन्य देशों ने आने वाले यात्रियों को वीजा जारी नहीं करने के नियम पर रोक लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा