लाइव न्यूज़ :

ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिकी बमवर्षक विमान ने पश्चिम एशिया में उड़ान भरी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 17:59 IST

Open in App

दुबई, 31 अक्टूबर (एपी) ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच अमेरिकी वायु सेना ने रविवार को कहा कि उसने इजराइल समेत अपने सहयोगियों के साथ पश्चिम एशिया में प्रमुख समुद्री व्यस्त संकीर्ण मार्गों पर एक बी-1बी बमवर्षक विमान उड़ाया है।

बी-1बी लांसर बमवर्षक विमान ने शनिवार को फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर से उड़ान भरी, जिसके जरिए दुनिया के तेल कारोबार का 20 प्रतिशत हिस्से का परिवहन होता है। विमान ने लाल सागर, संकरे बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और मिस्र की स्वेज नहर के ऊपर भी उड़ान भरी।

हाल के वर्षों में होर्मुज खाड़ी में कई बार हमले हुए हैं जिसका दोष ईरान पर मढ़ा गया है। ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव के दौरान लाल सागर में भी हमले बढ़े हैं। ईरान ने हमलों में संलिप्तता से इनकार किया है लेकिन परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाए जाने के कारण उसने इजराइल के खिलाफ बदले की कार्रवई की बात कही थी।

बहरीन, मिस्र, इजराइल और सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने भी अमेरिकी बमवर्षक विमान के साथ उड़ान भरी। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस घटना के के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

इससे पहले अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के रहने के दौरान परमाणु क्षमता से लैस बी-52 बमवर्षक विमान ने उड़ान भरी थी। ट्रंप ने ईरान के 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को 2018 में बाहर कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल