लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईरान की दर्जनों वेबसाइट पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 08:40 IST

Open in App

दुबई, 23 जून (एपी) अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को ईरान सरकार से संबद्ध कई ‘न्यूज वेबसाइट’ पर रोक लगा दी। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह एक ऐसा कदम है, जिसे ईरानी मीडिया पर एक दूरगामी कार्रवाई के रूप में देखा जा सकता है।

अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका ने करीब तीन दर्जन वेबसाइट बंद की हैं, जिनमें से अधिकतर ईरान द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार प्रयासों से जुड़ी थीं। अमेरिकी सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने अमेरिकी सरकार द्वारा वेबसाइट बंद करने की घोषणा की, लेकिन इस मामले पर कोई विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई।

यह कदम विश्व शक्तियों के तेहरान के 2015 के परमाणु समझौते को फिर से सक्रिय करने के लिए मशक्कत करने और ईरान के न्यायपालिका प्रमुख इब्राहीम रायसी की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के कुछ दिन बाद उठाया गया है।

चुनाव में जीत के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में रायसी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और क्षेत्रीय मिलिशिया के समर्थन पर बातचीत की संभावनाओं को खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना