लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने छह पाकिस्तानी नागरिकों और चार कंपनियों को काली सूची में डाला

By भाषा | Updated: April 17, 2021 01:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अप्रैल अमेरिका ने रूसी कंपनियों को फर्जी दस्तावेजों की मदद से प्रतिबंधों से बचाने के आरोप में छह पाकिस्तानी नागरिकों और उनकी चार कंपनियों पर पाबंदी लगा दी है।

अमेरिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश के बाद मॉस्को पर प्रतिबंध लगाए थे।

अमेरिकी राजकोष विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ‘सेकंड आई सॉल्यूशन’ (एसईएस) जिसे ‘फॉरवार्डेज’ के नाम से भी जाना जाता है, को तीन अन्य कंपनियों-फ्रेस एयर फार्म हाउस, लाइक वाइस और एमके के साथ प्रतिबंधित किया जाता है।

बयान में कहा गया कि इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिक मोहसिन रजा, मुजताब रजा, सैयद हसनैन, मुहम्मद हयात, सैयद रजा और शहजाद अहमद पर भी पाबंदी लगाई जाती है।

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट एल येलेन ने कहा, ‘‘ वित्त विभाग उन रूसी नेताओं, अधिकारियों, खुफिया सेवाओं और उनके छद्मों को निशाना बनाएगा जिन्होंने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप की कोशिश की या अमेरिकी लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल